मेधावी छात्राओं का हुआ अभिनन्दन
मेधावी छात्राओं का हुआ अभिनन्दन
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/018-8-300x106.jpg)
अब्दुल शाहिद
कैसरगंज, बहराइच। रामकृष्ण परमहंस पीजी कालेज कैसरगंज बहराइच के तत्वावधान में आयोजित मेधावी अभिनन्दन समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।कैसरगंज क्षेत्र के इंटरमीडिएट कालेजों के 85% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 छात्रा छात्राओं को सार्टिफिकेट एवं मूमेंटो देकर उनके हौंसले को महाविद्यालय परिवार ने बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित रहे। अध्यक्षता प्रबंधक राजेन्द्र सिंह तथा संचालन महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ देवेन्द्र उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित ने कहा कि मेधावी देश की धरोहर है। इनके बिना देश उत्थान नहीं कर सकता। एक छात्र जब अत्यधिक परिश्रम करता है तब वह एक मेधा प्राप्त कर और परीक्षा को उत्तीर्ण कर मेधावी बनाता है। प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिवार अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रति वर्ष सम्मानित करता रहेगा। अंत में प्रबंधक ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को मदनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरशद रईस, गायत्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, एवी शुक्ल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष मोहम्मद छब्बन, सचिव कृष्णपाल शर्मा, विश्वपाल सिंह, विनोद सिंह चौहान एडवोकेट आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता संध्या सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता शेखर सिंह, आईसीएलएम प्रभारी सूरज शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, शिवनाथ शिखर, आलोक सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अंकित वर्मा, महेश कुमार, राम भजन, अरिबा, साहिबा, अर्चना, शिव्या शिवानी, सुनीता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)