Jaunpur News : शार्ट सर्किट से रिहायशी मड़हे में लगी आग से महिला, गाय, बकरियां झुलसीं
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नेवादा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मडहे में आग लग गयी। आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई और एक गाय तथा दो बकरियां जलकर मर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम आसरे पटेल के मकान से सटकर मड़हा रखे थे। दोपहर में अचानक विद्युत तार से चिंगारी निकलने लगी।
जब तक कोई कुछ समझता मड़हा धू—धू कर जलने लगा। मड़हे में बंधी गाय तथा दो बकरियां जिंदा जलने लगी। गृहस्थी का काफी सामान भी मड़हे में था। सब जल गया। घर की 50 वर्षीया महिला सुखवंती देवी गाय तथा बकरियों को बचाने में गम्भीर रूप से झुलस गई। गांव के लोग काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था। परिजन महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।