कांग्रेसियों ने मनाई डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
कांग्रेसियों ने मनाई डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
रूपा गोयल
बांदा। भारत के विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर सभी देशवासियों को बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे व शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।आज उनकी महान जयंती पर फोटो पर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि, माल्यार्पण अर्पित करते हुए सभी कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक भेदभाव, ऊंच नीच, जातिवाद के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। भारतीय संविधान के जनक और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज से असमानता और अन्याय खत्म कर, न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया था। कार्यक्रम में बल्देव वर्मा, आदित्य कुमार, सन्तोष कुमार द्विवेदी, एस के त्रिपाठी, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, नाथू राम सेन, पवन देवी कोरी, अमलेशा अनुरागी, राजबहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश द्विवेदी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मो. इदरीश, गेंदा प्रसाद यादव, शिवाकांत मिश्रा, जहांगीर खान, डा. केपी सेन, साफिया बेगम, अम्बिका प्रसाद खेंगर, अली बक्श, सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।