प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आदित्य बरनवाल
शुकुल बाजार, अमेठी। स्थनीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ के ग्राम पूरे शुक्लन में बूथ संख्या 61 पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा गिरीश चंद्र शुक्ला की अगुवाई में किसान मोर्चा भाजपा अरुण शुक्ला के घर पर माह मार्च के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर गांव व क्षेत्र के लोगों ने समय निकालकर व ध्यान पूर्वक कार्यक्रम को सुना व समझा।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/03/023-16.jpg)
वहीं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंगदान करने वाले ईश्वर के समान है। इस दौरान ऑर्गन डोनेट करने वाले लोगों के परिवार से भी बात की। साथ ही नारी शक्ति की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र का यहा पर्व नारी शक्ति की उपासना का समय है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी किसान मोर्चा भाजपा अरुण शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी, बूथ अध्यक्ष राकेश शुक्ला, आशतोष शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष टीम शिवाॅय शुभम शुक्ला, आयुष शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, तारक नाथ तिवारी, अनुज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/03/555555.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/03/55555.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/02/9999999999.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)