विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर (कबुलपुर) बाजार में गुरुवार की शाम को ई रिक्शा से टकराकर 32 वर्षीय पल्सर सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार के पराना पट्टी गांव निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र धनराज यादव नेहरूनगर स्थित अपने क्लीनिक पर आ रहहे थे। उक्त बाजार के थोड़ा सा पहले ई रिक्शा से उनकी पल्सर बाइक की टक्कर हो गयी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार हुआ वहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ई रिक्शा चालक को अपने साथ ले गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।