चेन स्नैचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने दबोचा
चेन स्नैचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने दबोचा
महिला ही बनीं महिलाओं की दुश्मन, राह चलते चेन स्नेचिंग की घटनाओं को देती थी अंजाम
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। महिलाओं के बीच में आप लोग लडाई झगडे कम देखते होंगे। घर के पुरुषों के बीच आस पास कितना भी विवाद हो किंतु महिलाओं की मित्रता अटृटू रहती है पर शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे चेन स्नेचिंग गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा जोकि महिला ही महिलाओं के लिए दुश्मन बन छुट-पुट वारदातों को अंजाम देती थी। बताते चलें की पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज चौराहे का है। जहां हड़कंप उस समय मचा जब ऑटो से बाजार जा रही एक महिला के साथ एक-एक करके चार महिलाएं आटो सवार हो गई और महिला को घेर कर बैठ गई। ऑटो जैसे ही आगे बढ़ा ऑटो में बैठी एक महिला ने उस महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। वहीं पीड़ित महिला ने डिग्री कॉलेज स्थित पुलिस को सूचना दी। मौके पर वहां मौजूद महिला सिपाहियों में दौड़ा कर चैन खींचने वाली महिलाओं को पकड़ लिया। आनन-फानन में शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने सभी महिलाओं को कोतवाली ले आई है। जहां महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।