JAUNPUR NEWS : दबंगों के डर से भयभीत पीड़ित अधिकारियों का लगा रहा चक्कर
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जौनपुर में दबंगो द्वारा रास्ता रोकने व अवैध निर्माण कार्य करानें की शिकायत को लेकर पीड़ित न्याय के लिए शाहगंज तहसील के अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने दबंगो पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस के आलाधिकारी से अपनी जानमाल की गुहार लगाया हैं। बताया जाता है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कलां गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार ने चकबंदी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गाँव का एक दबंग व्यक्ति ने हमारे भूमि पर जबरन अवैध निर्माण कार्य करा रहा है। जब निमार्ण कार्य का विरोध किया जाता हैं दबंग गोलबंद होकर हमारे साथ मारपीट के लिए अमादा रहते हैं। दबंगो की डर से पीड़ित व उसका परिवार डरा सहमा हैं।
पीड़ित ने खेतासराय पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से न्याय गुहार लगाया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।