श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के रायबरेली रोड दुर्गा मंदिर के सामने पीजीआई के निकट श्री गणपति लॉन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने किया।
मुख्य यजमान संजय सिंह धर्मपत्नी पारुल सिंह रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास देवी महेश्वरी श्रीजी के मुखारविंद से भक्तगण कथा का रसास्वादन करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा 15 नवंबर तक अपराहन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। आयोजक संजय सिंह के अलावा अमर सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, संजय सिंह, रोहित पांडे, सुशील तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध सिंह, सुरेश तिवारी, सत्यम उपाध्याय, रणधीर सिंह, संजय गिरी, राजेश सिंह, आशीष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी एडवोकेट, रणवीर सिंह राजन व्यवस्था संभालेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।