Jaunpur News : अघोरेश्वर महाप्रभु के जयकारे से गुंजायमान रहा परिवेश
Jaunpur News : अघोरेश्वर महाप्रभु के जयकारे से गुंजायमान रहा परिवेश
धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से बनाया गया। इस मौके पर कन्हईपुर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने महाप्रभु का दर्शन-पूजन किया।
पड़ाव स्थित मुख्य शाखा से आये रमाशंकर सिंह द्वारा सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, सफलयोनि के पाठ के पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने पीडि़त मानवता की सेवा व उनमें आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से वर्ष 1961 में सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। वह पीडि़तों व जरूरतमंदों की सेवा तथा सहायता को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उन्होंने कुष्ठ रोगियों की खुद अपने हाथों सेवा की जिसके कारण सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज व लिमका बुक में दर्ज हुआ। वक्ताओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का उपस्थित लोगों से आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह व मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
अध्यक्षता पूर्व जिला जज संजय सिंह ने किया। इस मौके पर शाखा उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा. अरविंद सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, समरजीत सिंह, शिवपूजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे। इधर हरिहरपुर स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम तपस्थली पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिलदेव सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि अघोराचार्य बाबा कीनाराम, अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरूपद बाबा के आदर्शो से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में समूह से जुड़ रहे हैं। इसके कारण आज पूरे देश में इसका विस्तार हो चुका है। इसके पूर्व डा0 अनिल सिंह ने सर्वेश्वरी ध्वज की पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। इस मौके पर पुजारी बाबा राजू राम, गोपाल उपाध्याय, पत्रकार प्रमोद जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, विकास, सुनील सिंह, अवनीश, शैलेन्द्र सिंह, रवि विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)