अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के बस्ती संपर्क अभियान के कार्यक्रम को लेकर वाराणसी आगमन पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वाराणसी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 26 नवम्बर 2022 तक चलने वाले 70 दिवसीय बस्ती संपर्क अभियान जो कि संपूर्ण देश में नियमित रूप से संपन्न हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में उक्त जिम्मेदारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न जिलों के चिन्हित किए गए दलित बस्तियों तक केंद्र सरकार राज्य सरकार की लाभ भारती योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है बढ़िया बताने का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वाकई सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को सार्थक करती दिख रही है। काशी क्षेत्र में भक्ति संपर्क अभियान की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रावत व महामंत्री रजनीश कनौजिया के मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों में मंडल स्तर तक टोली बनाकर प्रतिदिन संपर्क अभियान का कार्यक्रम जारी है।
बस्ती संपर्क अभियान में विभिन्न क्षेत्र में प्रवास करने वाले अनुसूचित समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षित, डाक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्यमियों व अवकाश प्राप्त अधिकारियों से संपर्क कर पार्टी के विचारधारा से अवगत कराना व पार्टी में शामिल कराते हुए इस कारवां को और आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एड. रंजीत रावत, प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर, कार्यसमिति सदस्य सनोज भारती, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री रजनीश कनौजिया, उपाध्यक्ष रमेश कनौजिया, अनिल सागर, जितेंद्र सोनकर, वाराणसी जिले के अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रियदर्शी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, दीपक कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा, अनिल कनोजिया, सचिन सोनकर, मनोज सोनकर, गोपाल, शशिकांत सेहरा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)