जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विशाल रस्तोगी
मिश्रित, सीतापुर। चल रहे जल संचयन पखवाड़े के अंतर्गत विकासखंड मिश्रित के सभागार में हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन लखनऊ के तत्वाधान में जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अशोक कुमार रावत का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद ने सभी लोगों को जल संचयन की जानाकारी दी। कहा कि सभी लोग अपना जन्म दिन केक काटकर मनाते हैं परन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना जन्मदिन समूचे देश में जल संचयन का संकल्प दिलाकर मना रहे हैं।
क्षेत्रीय सांसद ने सभी लोगों को पीने योग्य जल को संरक्षित करने की सपथ दिलाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने कहा कि जल संचयन को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाऐं चला रही है। गांवों में अक्सर पीने वाले जल को गलियों में बहाकर बर्बाद किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग अपने अपने घरों के बाहर सोख्ता बनवाऐं जिससे जल भूमि के अंदर संरक्षित हो सके। कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मिश्रित भास्कर मिश्र ने किया। ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आयोजित कार्यक्रम में समय नही दे सके। जब कार्यक्रम में खंडविकास अधिकारी उपस्थित होने पहुंचे तो पीछे से सभी ग्राम विकास अधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाने पहुंच गए।
इस अवसर पर जल जीवन मिशन कोआर्डिनेटर इंद्रपाल, संजीव, रामगढ़ चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन यतींद्र अवस्थी बबलू , प्रधान संघ जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, प्रधान संघ तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्र पवन, एडीओ आईएसबी हरीश कुमार, भाजपा कार्यकर्ता आलोक मिश्र, कमलाकांत मिश्र, विवेक सिंह, मनोज पांडेय, डा. सागर, अंकित शुक्ला, प्रधान राजन मिश्रा, रामपाल, रामकिशोर वर्मा आदि के साथ ही विकास खण्ड मिश्रित के सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)