जौनपुर में मिली 11 कोरोना पॉजिटिव केस

जौनपुर। जिले में कोरोना बेकाबू हो गया है। वह अब हर दिशा में अपना कहर बरपा रहा है। आज आये रिपोर्ट में शहर क्षेत्र के ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, पुलिस लाइन, केराकत में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये। आज आये रिपोर्ट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। सूची में 19 लोग अकेले केराकत के हैं। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। आपको बता दे कि मंगलवार को आयी रिपोर्ट में केराकत क्षेत्र में रिकार्ड 19 लोगों के करोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। इसमें अधिकतर लोग नगर के ही है। नरहन, गोलावार्ड, नालापार, शेखजादा, स्टेशन रोड मोहल्ले में कोरोना मानों आग की तरह फैल रहा है। फिलहाल में नरहन, गोलावार्ड, नालापार को ही सील किया गया है लेकिन अन्य मोहल्लों में भी करोना का खतरा बढ़ रहा है। सेनेटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नगर में नहीं दिख रही जिससे नगर के काफी लोगों में रोष व्याप्त है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। बीते दिनों कोरोना संक्रमण से हुए व्यवसाई की मौत के बाद व्यवसाई के परिवार के 6 लोग बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते 30 जून को बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए मुहल्ले के लोगों का सैम्पल लिया था सोमवार को आई रिपोर्ट में उक्त मुहल्ला निवासी एक दंपति जिसकी मां मृतक व्यवसाई के यहां काम करती थी और मृतक व्यवसाई का पड़ोसी युवक सहित एक मुख्य मार्ग निवासी अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्यवसाई के मौत के बाद से ही आजमगढ़ मार्ग को सील कर दिया गया है।

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 7 तारीख को 495 सैम्पल के रिजल्ट आये। 484 नेगेटिव है और 11 पॉजिटिव है।
622 जनपद में कोरोना पॉजिटिव अब तक आये है, जिनमें 9 की मृत्यु हुई है और 490 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। 123 मरीज का इलाज चल रहा है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। सोमवार की सुबह अपने देवर व अपनी पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने शाहगंज जा रही थी कि क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप जर्जर सड़क के गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी इसी दौरान पीछे आ रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे विवाहिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके देवर को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव निवासी रामधनी की पत्नी सुशीला 28 सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने देवर सियाराम व दो वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर शाहगंज दवा लेने जा रही थी कि क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप सड़क पर बने गड्डे में बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने सुशीला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री व देवर को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा डा. सूरज प्रकाश की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के गूलरघाट स्थित राम मंदिर शाखा पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं परिषद के अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने पांच पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाया। इस अवसर पर भृगुनाथ पाठक, अवधेश गिरि, शरद साहू, अमित श्रीवास्तव, मनिक चन्द्र सेठ, धर्मवीर मोदनवाल, सतोष श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सौरभ सिंह जौनपुर। सिकरारा पुलिस ने कालेज प्रबंधक सभापति दुबे मर्डर केश का पर्दाफास कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रबंधक के नौकर ने ही डंडे से ही पीटकर किया है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेन्स में बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव में पंडित सभापति दुबे इंटर कॉलेज के प्रबंधक सभापति दुबे की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा कर दिया गया था, घटना के बाद पुलिस कई विन्दुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस उनके नौकर चंद्रप्रकाश पांडेय पुत्र दयाशंकर निवासी नन्दलालपुर थाना रामपुर से पूंछताछ किया तो पहले वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया बाद में कड़ाई से पूंछताछ किया तो उसने खुद अपने मालिक को मौत के घाट उतारना कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया डंडा, लूट के 70 हजार रुपये और विद्यालय के कागजात बरामद हुआ है। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रबन्धक मुझसे खाना बनवाते थे तथा निर्वस्त्र होकर शरीर की मालिश करवाते थे, जिसके कारण मैं काम छोड़ने को कहा था लेकिन वे दूसरे नौकर तक आने तक मुझे न छोड़ रहे थे न ही मेरी तनख्वाह दे रहे थे। इसी से अजीज आकर मैंने उन्हें मार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *