मारपीट में युवक घायल, हालत गम्भीर
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कुडियारी गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कुडियारी गांव निवासी 33 वर्षीय संतोष यादव पुत्र लाल बहादुर यादव को सोमवार को जमीनी विवाद के चलते लाठी—डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल को इलाज के हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












