पीपल की डाल काटते समय पेड़ से गिरा युवक, हुई मौत
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी गांव में पीपल की डाल काटते समय युवक अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गया।
परिजन इलाज हेतु उसे अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रमेश पाल (36) सोमवार की शाम पीपल पर चढ़कर उसकी डाल काट रहा था। उसी समय वह अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक की 3 संतानें थीं। वह भेड़ बकरी पालकर अपनी आजीविका चलाता था। परिजनों ने मंगलवार को उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












