मिशन शक्ति फेज 5 में महिलाओं को किया गया जागरुक
तेजस टूडे सं.
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। जनपद के कोहंडौर थाना इलाके में स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना कोहंडौर एंटी रोमियो प्रभारी यस आई आरती पटेल द्वारा ग्रामसभा सुजानगढ़ {कांन्धरपुर} में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतगर्त महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चौपाल लगाकर किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, साइबर अपराध 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, थाने का सीयूजी नम्बर 9454404113 आदि के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर हेड कंस्टेबल विद्द्या तिवारी, एसआई सुजीत कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






