हाथी बाजार में ज्ञानपुर प्रखण्ड से निकलने वाली भतसार माइनर टूटी

हाथी बाजार में ज्ञानपुर प्रखण्ड से निकलने वाली भतसार माइनर टूटी

कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न, किसान हुये चिंतित
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड के हाथी बाजार में ज्ञानपुर प्रखंड से निकलने वाली भतसार माइनर गुरुवार की देर रात टूट गई। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण घर से बाहर निकले तो आस–पास खेतों में अधिक मात्रा में पानी देखा अचंभित हो गये। वहीं कुछ ग्रामीण जब माइनर की तरफ गए तो देखा कि माइनर टूटकर भारी मात्रा में पानी उनके गेहूं की फसल में जा रही थी जिसको पहले तो गांव के लोगों ने माइनर को बांधने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी तो किसी प्रकार से घटना की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। वहीं कई घंटे बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों की मदद से बोरी में मिट्टी भरकर बांधकर चले गये लेकिन पानी का अत्यधिक दबाव होने से पुनः माइनर से पानी ओवर फ्लो होने लगा जिसकी जद में आने से रामचंद्र, फूलचंद राम, अनिल सिंह, कैलाश राम, पप्पू, राम, राजू, लालजी राम, छेदी, राजेंद्र, माता प्रसाद, कड़कू राम, लालजी राम की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। वहीं इस समय स्थानीय किसानों में संबंधित विभाग के कर्मचारियों के प्रति आक्रोश का माहौल है। दूसरी तरफ उनका कहना है कि पानी की वजह के बर्बाद हुए गेहूं की फसल की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा मिलनी चाहिये। अभिलंब पानी को बंदकर माइनर को मजबूत किया जाय जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाये। इस अवसर पर सिरपत राम, रामचंद्र, राजेंद्र, माता प्रसाद सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA