सम्बन्ध रखने से मना करने पर महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

सम्बन्ध रखने से मना करने पर महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुगलसराय जनपद चंदौली में वांछित अभियुक्त मुराहू यादव हृदयपुर थाना मुगलसराय निवासी को गिरफ्तार करने हेतु तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना पर प्लान डिपो के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत बताया गया कि गजाधर यादव हृदयपुर मुगलसराय निवासी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी बड़ी बहन सीमा 38 वर्ष जो 28 अगस्त काम करने के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी जिसकी खोजबीन हम लोगों द्वारा की जा रही थी। वहीं उसकी लाश हृदयपुर जाने वाली सड़क के किनारे गड्ढे में बरामद हुई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद अभियुक्त मुराहू यादव का नाम प्रकाश में आया जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछे जाने पर बताया कि सीमा का मुझे अवैध संबंध था। सीमा के लिए मैंने बहुत कुछ किया मगर लगभग 6 से 8 महीने पूर्व से ही सीमा ने मुझसे संबंध रखने से मना कर दिया। मुझे यह बात मुझे बहुत बुरी लगी। 28 अगस्त को बहुत बारिश हो रही थी। उस दिन सीमा रोज की भांति काम पर जाने के लिए घर से निकली थी तभी मैंने उसका पीछा किया तथा उसके पहने साड़ी से ही उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर रेलवे लाइन के पास शव को गड्ढे में फेंक दिया। पकड़ा गया अभियुक्त मुराहू यादव हृदयपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया जाता है जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA