डिप्टी सीएम पहुंचे अयोध्या, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाइव प्रसारण में हुये शामिल
तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
अयोध्या। सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्य अयोध्या पहुंचे जहां पीएम विश्वकर्मा योजना के लाइव प्रसारण में शामिल हुये। आईटीआई में हुआ था आयोजन।
दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की है शुरुआत। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही लक्ष्य है जब तक गरीब अमीर नहीं बनेगा तब तक भारत दुनिया में नंबर एक नहीं बनेगा, इसलिए उनका लक्ष्य गरीब को अमीर बनाना है। उनके जीवन को खुशहाल बनाना है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर बोले केशव मौर्य। कहा कि सभी दसों सीट पर भाजपा जीतेगी। बिल्ली की भाग से कभी-कभी छीटा टूटता है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। समाजवादी पार्टी झूठ बोलकर के गुमराह करके 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ सीटे जीत ली थी जिस पर उनको भी अपेक्षा नहीं रही होगी जो हमारी कमियां थी हम लोगों ने खोज लिया है, उसको सुधार करके 2027 में 2017 दोहराएंगे, कमल ही कमल खिलाएंगे। तिरुपति बालाजी के लड्डू में बीफ व मछली के तेल की मिलावट मिलने पर कहा कि आंध्र प्रदेश की सरकार मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, वहां की सरकार कार्रवाई करेगी। वह बहुत क्षुद्र मानसिकता के लोग होंगे जो इस प्रकार के घटिया आचरण करते होंगे। भक्तों की भावनाएं आहत न होने पाये, इसका ख्याल रखा जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की जांच की जाएगी
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













