वर्धा महाराष्ट्र में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना कार्यक्रम का सिराथू में हुआ सजीव प्रसारण
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्धा (महाराष्ट्र) में आयोजित पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के तहत एक वर्ष की प्रगति राष्ट्र्र को समर्पित लाइव प्रसारण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में किया गया।
प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान, जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, मण्डल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। इस दौरान प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान ने पी0एम0 विश्वकर्मा के लाभार्थियों द्वारा लगाई गई स्टॉल/प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर अवलोकन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













