10 अगस्त को पूरा देश मनायेगा फूलन देवी का जन्मदिवस: केवट रामधनी बिन्द

10 अगस्त को पूरा देश मनायेगा फूलन देवी का जन्मदिवस: केवट रामधनी बिन्द

लखनऊ। भारतीय मानव समाज पार्टी के सुप्रीमो केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि जिस तरह फुलन देवी की मूर्ति लगाने पर योगी सरकार ने रोक लगाई है, इसका जवाब 2022 के चुनाव में इस सरकार को केवट, निषाद, कश्यप, बिन्द, कश्यप समाज उखाड़ फेकेगा। आगामी 10 अगस्त को फुलन देवी की जयंती है जिसे भारतीय मानव समाज पार्टी आव्हान करती है कि पूरे देश मे हर गांव में फुलन देवी की जयंती मनाई जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि योगी सरकार में दम है तो रोक ले, क्योंकि अब यह समाज जाग गया है। दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल की मूर्ति लगाकर इनका सम्मान भाजपा सरकार कर सकती है तो आत्मसम्मान की प्रतीक व महिलाओं की प्रेरणास्रोत पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति उप्र की भाजपा सरकार ने लगाने से रोक क्यों लगाई? भारतीय मानव समाज पार्टी इसकी निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के महापुरुषों के सम्मान करने की बात करती है। वहीं फूलन देवी की मूर्ति लगाने से रोकती है। आखिर भाजपा को फूलन देवी की मूर्ति लगाने से डर क्यो जाती है? मूर्ति लगाने से रोककर भाजपा ने निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, कश्यप समाज ही नहीं, बल्कि पूरे पिछड़े समाज का अपमान किया है। फूलन देवी को अपना आदर्श मानने वाले क्या अब भी अपना ईमान बेचकर अपने समाज का वोट भाजपा को दिलाएंगे? कुछ निषाद, कश्यप, मल्लाह नेताओं ने कुर्सी के लिए समाज की बेइज्जती का घूंट पीने की आदत बना ली है। पिछड़े व दलित वंचित वर्गों के महापुरुषों की बेइज्जती इनको बर्दाश्त हो जाता है। भाजपा सरकार पिछड़ो को न आरक्षण देना नहीं चाहती है और न ही हिस्सेदारी। श्री केवट ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर लखनऊ सहित निषाद, कश्यप, मल्लाह, बिंद, मांझी, मझवारा समाज जहाँ चाहेगा, सरकारी पैसे से फूलन देवी मूर्ति लगाएगाऔर समाज के हर वर्गों को सम्मान व बराबरी का हक दिलाएगा।
भारतीय मानव समाज पार्टी हमेशा अति पिछड़ों और वंचितों समाज के हक व अधिकार के लिए आवाज उठाती रहेगी। सरकार बनते ही मछुआ समाज को आरक्षण तुरन्त पास कर दिया जाएगा। हर वर्गों के लिए सभी सुविधाएं दी जाएगी। भागीदारी संकल्प मोर्चा व भारतीय मानव समाज पार्टी के बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent