चोरी की दो घटनाओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार
अनिल कश्यप
हापुड़। सोमवार को थाना देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चोरी की धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी कलवा को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ का निवासी बताया जा रहा है जो कि हाल ही में ग्राम सराय रसूलपुर में छेंदू का मकान थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













