12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 33वें दिन जनपद के 06 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों क्रमशः सरैंया मोहन, बैसड़ा, सरेसर, भीखनपुर, शाहपुर, बरौलिया, करनाईपुर, धोंए, दक्खिन गांव, कसरावां, भानीपुर व भवानीपुर में किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया। इन स्टॉलों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान डे नोडल अधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलायी। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अपने-अपने अनुभवों को बताया गया एवं इस अवसर पर एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकॉर्ड किया गया संदेश जनसामान्य को दिखाया गया, जिसे 26 जनवरी, 2024 तक जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के नेतृत्व में संबंधित विभाग के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग, जल जीवन मिशन, एनआरएलएम, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA