हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हर्ष महाराज का जन्मदिन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। श्रीमतपरमहँस आश्रम टीकरमाफी के परमाध्यक्ष श्री हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सुपुत्र हर्ष चैतन्य महाराज का जन्मदिन रविवार को टीकरमाफी आश्रम में पूजा-अर्चना, दान, भण्डारे आदि के साथ मनाया गया। आश्रम पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। श्री हर्ष चैतन्य महाराज का पच्चीसवाँ जन्मदिन टीकरमाफी आश्रम पर श्री मत परमहंस जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ मनाया गया। जन्मदिन पर हर्ष महाराज ने श्री मत परमहंस आश्रम विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को अंगवस्त्र, दक्षिणा भेंट किया। जन्मदिन पर बधाई देने वालों को भी हर्ष महाराज ने अंगवस्त्र प्रदान किया। पूजा अर्चना के बाद आश्रम पर वृहद भण्डारे का भी आयोजन किया गया। आश्रम परिसर में भगवान शिव मंदिर पर हर्ष महाराज की लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामना के लिए महारूद्राभिषेक भी किया गया। श्री हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्रीमतपरमहँस आश्रम सैकड़ों वर्षों से लोगों की आस्था का केन्द्र है। क्षेत्र के लोग धर्मपालन के साथ अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। हर्ष महाराज को जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना के साथ बधाई भी महाराज ने दिया। इस मौके पर कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज, सन्तोष सिंह, राजेश तिवारी, संजय सिंह, अजीत द्विवेदी, सन्तदीन तिवारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।