नाग नागिन का एक साथ नाचते वीडियो हुआ वायरल

नाग नागिन का एक साथ नाचते वीडियो हुआ वायरल

जयेश बादल
ललितपुर। वैसे तो नाग नागिन को एक दूसरे के साथ लिपटकर प्रेम करते हुए अधिकतर लोगों ने फिल्मों में ही देखा है। लेकिन जब नाग नागिन का यह दृश्य आंखों के सामने आ जाए, तो फिर कोई भी इन्सान इसे कैमरे में कैद करने से नहीं रह सकता । इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नाग नागिन आपस में लिपटकर प्रेमालाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि यह जनपद के सुदूर एक गांव के पास का वीडियो है, जहां एक नाग नागिन घंटों एक दूसरे के प्रेम में खोकर सड़कों पर लिपटकर नाच रहे थे। यह नजारा जब वहां के लोगों ने देखा तो उन्होंने नाग नागिन को वीडियो मैं कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला थाना मड़ावरा ग्राम रनगांव के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नाग नागिन गांव की सड़क पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं । जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वीडियो थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव के पास का है। बताया गया है कि ग्राम रनगांव के ग्रामीणों ने गांव की ही कच्ची सड़क पर एक नाग नागिन के जोड़े को एक दूसरे से लिपटकर करीब एक घण्टे तक प्रेमालाप करते हुये देखा। तभी उन्होंने उनका वीडियो बना लिया। यह ख़बर जैसे इलाके में फैली तो लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और जैसी ही लोगों का जमावड़ा शुरू हुआ नाग नागिन अचानक गायब हो गए। नाग नागिन के करीब 1 घंटे तक किए गए इस प्रेमालाप डांस के कारण ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। कोई इसे आने वाले समय के शुभ संकेत बता रहा है तो कोई सावन के महीने का जिक्र कर रहा है। हालांकि मामला जो भी हो लेकिन इलाके में इस तरह की यह पहली घटना है जो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat