समाजसेवी के वार्षिकी पर वैदिक सेना प्रमुख ने अर्पित की पुष्पांजलि

समाजसेवी के वार्षिकी पर वैदिक सेना प्रमुख ने अर्पित की पुष्पांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। लालगंज हन्डौर निवासी समाजसेवी सालिक राम दुबे के वार्षिकी समारोह में वैदिक सेना प्रमुख श्याम नारायण भार्गव, हंडौर के ग्राम प्रधान नितेश सिंह व समाजसेवक सुबेदार सिंह राणा सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन काल में समाज के प्रति किए गये कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए सराहना किया। इस दौरान वैदिक सेना प्रमुख श्याम नारायण भार्गव ने कहा कि पंडित जी ने अपने जीवन काल में निस्वार्थभाव से लोगों की सेवा की जो अविस्मरणीय है। वैदिक सेना वैदिक पाठी ब्राह्मणों के उत्थान एंव उन्हे स्वरोजगार से जोड़ने के प्रति संकल्पित है और इसी दिशा में कार्य भी कर रहा है।
ग्राम प्रधान नितेश सिंह ने कहा कि स्व. बाबा जी जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर हर समाज के लोगों के प्रति प्रेम भाव रखते थे, उनके द्वारा गांव व समाज के लिए किया गया कार्य सदैव यह समाज याद रखेगा। सुबेदार सिंह राणा ने कहा कि बच्चों को संस्कार बताकर नही बल्कि दिखाकर सिखाया जाता है। घर के बड़े जिस तरह की दिनचर्या व व्यवहार एक—दूसरे के प्रति अपनाते हैं, उसी प्रकार छोटा बच्चा उस व्यवहार को अपनाता और सीखता है। इस समाज को देखकर मै निश्चित ही दावे के साथ कह सकता हूं कि पंडित जी वास्तव में सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इसके पश्चात जन सत्तादल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं अन्नदाता किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी शिवम तिवारी, लकी दुबे आदि ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर गिरीश चंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष वैदिक सेना, सौरभ मिश्रा एडवोकेट, रामलखन मौर्या, शहबाज खान, शिवशंकर तिवारी, आशीष तिवारी, संतोष मिश्र, श्रीकांत चतुर्वेदी, शशांक चतुर्वेदी, विनोद तिवारी, सूरज मिश्रा, रामसागर पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में वैदिक सेना के विधिक सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार दुबे ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार जताया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA