विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
तेजस टूडे सं.
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। जनपद के नगर पंचायत कोहंडौर के रामापुर वार्ड में स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर मीडिएट कालेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे ब्लाक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भईया ने बच्चों द्वारा बनाए गए माॅडल देख उनका उत्साहवर्धन किया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भईया व विद्यालय के संस्थापक रमाकांत द्विवेदी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र का विकास, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3, हाइड्रो लाइट ब्रिज, स्मार्ट एग्रीकल्चर, हैंगिंग वाल, वाटर साइकिल, पवन चक्की, सोलर प्लान्ट, गोबर गैस, पर्यावरण संरक्षण, सौर मंडल, पानी की बचत, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, सुरक्षा तकनीकी मिसाइल सहित विज्ञान के कई अन्य स्वनिर्मित मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने न केवल विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझा, बल्कि उन्हें प्रदूषण और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपनी सोच को साझा किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी की अध्यक्षता में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार प्रशस्ति पत्र दिया गया। बच्चों की प्रतिभा का प्रमुख मंगरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष कोहंडौर व संस्थापक ने सराहना किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के गुरूजनों व बच्चों के साथ उनके अभिभावक व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






