ब्लूमिंगडेल स्कूल में हुआ टीकाकरण कार्यक्रम

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हुआ टीकाकरण कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बंदायू। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में भारत सरकार द्वारा 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के विद्यार्थियों हेतु टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। इस टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य जापानी एवं दिमागी बुखार से बचाव है। कार्यक्रम में टीकाकरण की उम्र के दायरे में आ रहे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं बच्चों के अभिभावकों ने भी इस प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने वाले कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करते हुए अपने बच्चों को टीकाकरण हेतु परिसर में उपस्थित रहे। टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के निपुण कर्मचारियों देख-रेख में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने के लिए आयोजित किए जाते है। यह टीकाकरण अभिभावकों के सहमति पत्र के पश्चात ही आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, शैक्षणिक प्रमुख सौरभ गांगुली, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA