HomeJaunpurसड़क हादसे में चाचा भतीजा घायल

सड़क हादसे में चाचा भतीजा घायल

सड़क हादसे में चाचा भतीजा घायल
मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी गैंग के दो बदमाश ढेर
सुइथाकला, जौनपुर (टीटीएन) 04 मार्च। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आसपास के लोग स्थानीय सीएचसी ले गये जहाँ हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सरसो का बोझ जलकर हुआ खाक

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला गाँव निवासी विजय कुमार पुत्र प्रेमू लाल अपने चाचा बजरंगी पुत्र बंशू को बाइक पर बैठाकर गलगला शहीद बाजार में हाईवे पार कर रहा था कि रोडवेज बस की चपेट में आ गये। हादसे में दोनों गम्भीर अवस्था में घायल हो गये। आसपास के लोग आनन-फानन में सीएचसी सुइथाकला ले गये जहाँ हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read