फुटपाथ से ट्रांसफार्मर हटाने का दिया गया अल्टीमेटम
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। शहर में चल रहे अवैध अतिक्रमण अभियान के दौरान साण्डी रोड पावर हाउस के बाहर फुटपाथ पर लगे दर्जनों ट्रांसफार्मर स्टोर में रिक्त स्थान होने के बावजूद भी लगे पाये गये तो सिटी मजिस्ट्रेट ने साण्डी रोड पावर हाउस के कर्मचारियों को हिदायत दी है और कहा कि दोबारा अतिक्रमण न मिले।
वहीं नगर पालिका ईओ को आदेशित किया है कि बिजली विभाग को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करें। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के साण्डी रोड पावर हाउस के दबंग कर्मचारी सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को कितना मानते हैं?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













