दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, आधा दर्जन घायल

दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, आधा दर्जन घायल

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत धौरइल गांव में दीवार बनाने को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़ गये। इस दौरान हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल करवाकर न्यायालय समक्ष चालान के लिए भेजा दिया।
जानकारी के अनुसार धौरइल गांव निवासी पूर्व प्रधान सचई राम अपने मकान का पिलर सोमवार को सुबह करीब 9 बजे बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जगदीश से विवाद शुरू हो गया जब दोनों पक्ष में विवाद बढ़ा तो वहां गाली—गलौज के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे जिसमें दोनों पक्षों का मामला तूल पकड़ तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर 4 लोगों का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा गठित
राजीव राष्ट्रीय अध्यक्ष, ध्रुव चन्द महासचिव, डा. संजय कार्यकारी अध्यक्ष, डा. मनोज राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत
पूरन चन्द्र झरीवाल सर्वसम्मत को चुना गया संरक्षक, सभी ने एक स्वर में कहा— यह निर्णय सराहनीय
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/शुभम जायसवाल
नई दिल्ली। कलवार सेवा समिति बिहार द्वारा बीते 9—10 नवबर 2024 को आयोजित श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती में यह निर्णय लिया गया था कि जनवरी में दिल्ली में आयोजित आगामी बैठक करके संस्था को अखिल भारतीय स्तर पर विस्तारित किया जायेगा। इसी को लेकर बीते 24 मार्च को बी-18, ग्रेटर कैलाश, दिल्ली में राजीव जायसवाल (बिहार) की अध्यक्षता में संस्था के विस्तार हेतु किये गये विचार-विमर्श के दौरान सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा ने पूरन चन्द्र झरीवाल को राष्ट्रीय संरक्षक चुना गया जहां उन्होंने कहा कि समाज के लोगों से विचार—विमर्श करने के पश्चात राजीव जायसवाल कटिहार (बिहार) को राष्ट्रीय अध्यक्ष, ध्रुवचन्द जायसवाल (गोरखपुर) उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय महासचिव, डा. मनोज जायसवाल (एम.डी. मेडिसिन) गोरखपुर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, डा. संजय जायसवाल गोरखपुर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नरेश धानावत निवासी अलवर को प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान घोषित किया गया। साथ ही दिल्ली में संस्था के शीघ्र गठन के लिये एन. जायसवाल को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, नागालैण्ड, मिजोरम, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी। इस अवसर पर तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे जिन्होंने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है।

——इनसेट——
केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से मिला जायसवाल समाज का दल
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/शुभम जायसवाल
नई दिल्ली। स्वजातीय उत्थान के लिये गठित अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक से मुलाकात किया। इस दौरान महासभा ने उन्हें बुकें भेंट करके स्वागत किया। आशीर्वाद प्राप्त करते हुये कहा कि महासभा के अगले कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति होनी चाहिये जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चन्द्र झरीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल, महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डा. मनोज जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA