दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। भारत की जनगणना-2027 के प्रारम्भिक तैयारियों, जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनगणना-2027 के लिए नामित चार्ज अधिकारियों, जनगणना लिपिक/जनगणना सहायकों को जनगणना निदेशालय लखनऊ से विषय विशेषज्ञों द्वारा पॉवर प्वाइन्ट प्रिजेन्टर के माध्यम से व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। सत्र के अन्त में कम्प्यूटर, लैपटाप व मोबाइल के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों से अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्यस्तरीय प्रशिक्षणकर्ता महेश गुप्ता व जिला प्रभारी जनगणना बहराइच अमन श्रीवास्तव द्वारा भारत की जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शासन की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला है। मौजूद अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुझाव दिया गया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें। प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










