डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा टूंडला तहसील समाधान दिवस

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा टूंडला तहसील समाधान दिवस

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में 2 सितम्बद दिन शनिवार को तहसील टूंडला में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा जिसमें जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला