टूंडला सीएचसी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन मिला

टूंडला सीएचसी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन मिला

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। लगातार 5 वर्षों से कायाकल्प अवार्ड जीतने वाली सीएचसी को केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस उपलब्धि को लेकर हर्ष जताया है। सीएचसी अधीक्षक डा. कृति गुप्ता ने बताया कि क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के अंतर्गत लगातार 5 वर्षों से सीएचसी कायाकल्प पुरस्कार से विजयी होता आ रहा है जिसके चलते सीएचसी का नाम नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन कराने के लिए चिन्हित किया गया था। गत वर्ष 29, 30 नवंबर 2022 को राज्य सरकार द्वारा टीम गठित कर अस्पताल का मूल्यांकन कराया गया था। राज्य सरकार की टीम ने सीएचसी को 72.3 प्रतिशत अंक प्रदान किए थे। इसके उपरांत केंद्र सरकार द्वारा 16, 17 जुलाई 2023 को केंद्र सरकार द्वारा टीम गठित कर बाह्य मूल्यांकन कराया गया। इसमें पास होने के बाद ही केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। गुरुवार को डा. रजनीश कुमार और डा. नीति शर्मा ने सर्टिफिकेशन प्रदान किया। अधीक्षक ने बताया कि मूल्यांकन के समय टीम द्वारा सर्विस प्रोविजन, पेटेंट राइट्स, इनपुट्स, सपोर्ट सर्विसेज, क्लिनिकल सर्विसेज, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट एवं आउटकम को देखा जाता है। आगरा मंडल में नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली टूंडला प्रथम सीएचसी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला