पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक फिट रहने के लिये लगवायी गयी दौड़
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर लाइन हीरा लाल कनौजिया ने किया। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी। साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवायी गयी। परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी व अन्य त्यौहारों के सम्बन्ध में सतर्क रहने एवं अपनी बीट में सी प्लान एप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम, मजरों व कस्बों में सम्भ्रांत व्यक्तियों को कॉल करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे उनके क्षेत्रान्तर्गत होंने वाली छोटी से छोटी घटना के सम्बन्ध में समयबद्ध जानकारी हो सके और सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। परेड में उपस्थित कर्मचारीगण को अपनी बीट का भ्रमण कर छोटी से छोटी जानकारी आदि रखने एवं अपराधियों के बारे में जानकारी कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











