शोहदे से परेशान शिक्षिका ने एसपी से की शिकायत

शोहदे से परेशान शिक्षिका ने एसपी से की शिकायत

बोलीं- स्कूल जाते समय करता है छेड़खानी, किसी से कहने पर जानमाल की दी धमकी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षिका को तनवीर उर्फ चांद बाबू नामक शोहदे द्वारा लगातार छेड़छाड़ और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय कई बार परेशान कर चुका है और उसका हाथ पकड़कर इत्र डालने जैसे अपमानजनक कृत्य भी कर चुका है। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को उसके घर में बंद करके धारदार हथियार और अवैध तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसकी मां को धमकाया कि यदि वे विरोध करेंगे तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसके शव को गायब कर दिया जाएगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित शिक्षिका और उसकी मां ने आज शाम 5 बजे गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायत पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा छेड़छाड़ का दबाव बनाया जा रहा है और उसकी मां ने भी एसपी को बताया कि आरोपी ने कई बार उनकी बेटी को इत्र डालकर बेइज्जत करने का प्रयास किया है। गोंडा नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। एसपी कार्यालय में की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA