यातायात पुलिस ने चलाया जबर्दस्त अभियान, मचा हड़कम्प

यातायात पुलिस ने चलाया जबर्दस्त अभियान, मचा हड़कम्प

11 वाहनों को सीज करते हुये 60 डग्गामारों के खिलाफ हुई कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 216 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही हुई। वहीं 11 डग्गामार वाहन को सीज किया गया तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर यातायात निरीक्षक सुशील मिश्र ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थान जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 216 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 8 टैम्पो, 2 बस व 1 पिकअप वाहन को सीज किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA