अजगर निकलने से मचा हड़कम्प, घण्टों बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अजगर निकलने से मचा हड़कम्प, घण्टों बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के अनवरपुर गांव के पास एनएच 9 के किनारे खाली पड़े मैदान में शुक्रवार को अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अजगर को पकड़कर दूर जंगल में जाकर छोड़ दिया। बता दें कि अनवरपुर गांव के पास एनएच 9 के बगल से खाली मैदान पड़ा है।

यहां दोपहर करीब 1:30 बजे लोगों को करीब दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर अजगर को पकड़ा और दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वही मौके पर पहुंचे भारत सिंह ने बताया कि करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर शहर से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला