क्षेत्र में नहीं होना चाहिये अवैध खनन और परिवहन: जयकरण

क्षेत्र में नहीं होना चाहिये अवैध खनन और परिवहन: जयकरण

शिवमगंल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। यमुना तट पर कुछ इलाकों में मिल रही अवैध खनन की शिकायतों को मऊ क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह ने गम्भीरता से लिया है। इसके चलते उन्होंने दो आरक्षियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में हर हालत में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए हैं। मऊ क्षेत्र में बियावल, रेडी भुसौली, बरियारी कला और बरहा कोटरा में अवैध खनन की को लेकर मऊ क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलेगा। यदि अवैध कार्यों में किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाई गई तो उसके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के शिकायत वाले स्थानों उन्होंने दो सिपाहियों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। यह अवैध कार्यों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी स्थान पर अवैध शराब या जुआं समेत कोई भी गैर कानूनी कार्य होने पर उन्हें गोपनीय तरीके से सूचना दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए सम्बन्धित अराजकत्तवों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यातायात नियमों का भी सख्ती से पालन कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 4 पहिया गाड़ी के सीसों में काली फिल्म नहीं लगी होनी चाहिए। साथ ही सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य किया जाए और दो पहिया वाहन चालक हेल्मिट अवश्य लगाएं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA