सर्वलोक हित से बढ़कर दूसरा कोई कर्म नहीं: प्रियदर्शी अशोक ट्रस्ट

सर्वलोक हित से बढ़कर दूसरा कोई कर्म नहीं: प्रियदर्शी अशोक ट्रस्ट

नेकी घर टीम ने कहा— नि:स्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
जौनपुर। नगर के लखनपुर में स्थित सम्राट अशोक भवन में पुलिस परीक्षा में शामिल होने दूर—दराज से आये विद्यार्थियों को नि:शुल्क ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में स्थित सम्राट अशोक भवन में इस समय रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी के रहने खाने की व्यवस्था प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:स्वार्थ सेवा भाव से किया जा रहा है। इस बाबत ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि यह भवन सर्वधर्म एवं जाति के लिए बनाया गया है। ट्रस्ट द्वारा समय—समय पर गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए मदद, गरीब बेटियों की शादियां, पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने दूर—दराज से आये परीक्षार्थियों को हर संभव मदद पहुंचाया जा रहा है। साथ ही युवा वर्ग को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रात भर पढ़ने—पढ़ाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में संजय मौर्य एवं जगदीश मौर्य गप्पू सभासद ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के बाबत अब तक हजारों लोगों ने भवन का लाभ उठाया है। इसी क्रम में नेकी घर टीम के संस्थापक लता सर्वेश ने बताया कि उक्त ट्रस्ट जौनपुर में सामाजिक सेवा के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ऐसी मदद प्रत्येक जिलों के तमाम क्षेत्रों में भी होनी चाहिए, क्योंकि मानव ही मानव के काम आएगा पशु नहीं। उपरोक्त सेवा कार्य में रमेश चन्द्र, दूधनाथ, डीसी दादा, नरसिंह, उमेश चन्द्र मौर्य, विक्रमादित्य एलआईसी, संतोष मुन्ना, अजय वकील, रोहित, अनीस मौर्य, शनि मौर्य विद्यार्थी, सुजीत बदलापुर, रमाशंकर मोखा, महेन्द्र कुमार, चन्दन विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, सुभाष चौबे, डॉ आरएन प्रजापति, प्रवीण बिन्द आदि लगे हुये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA