बंटवारे के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिलाओं को लाठी—डण्डे से पीटा

बंटवारे के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिलाओं को लाठी—डण्डे से पीटा

पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिलाओं को लाठी—डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें दो घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव की पूनम और गायत्री देवी बुधवार को दोपहर में अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि उसी समय पुराने जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर अखिलेश मौर्य, अनिल कुमार घर के दो और सदस्यों के साथ आ गये और गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से महिलाओं को पीट दिया जिसमें पूनम और गायत्री देवी घायल हो गईं। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जिसके बाद देर शाम को थाने पर तहरीर दी गयी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अनिल मौर्य, अखिलेश, पूनम देवी, सीमा सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA