यह पत्र उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मापुर जयहिन्द यादव के मांग पत्र के सन्दर्भ में लिखा है। बता दें कि अभी तक धर्मापुर के लोगों के लिये उप डाकघर मुफ्तीगंज है जहां से आवश्यक कार्य जनता को पूरे होते हैं, इसलिए ग्राम प्रधान जयहिंद यादव ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र लिखकर धर्मापुर में उप डाकघर खोलने की मांग की थी।





