इगलास पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग ग्रामीण की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
चोरी की घटना का किया अनावरण
पंखिया गैंग के दो सदस्य सहित चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
कब्जे से भारी मात्रा में सोने—चांदी के जेबरात, नगदी, अवैध चाकू बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
ममता शर्मा
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार व क्षेत्राधिकारी खैर वरुण सिंह के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी इगलास के नेतृत्व में थाना इगलास पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (ग्रामीण क्षेत्र) की संयुक्त टीमों द्वारा की सूचना पर अभियुक्तगण सद्दाम पुत्र मंगे निवासी गढ़िया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूं, नसीम पुत्र असफाक निवासी इस्लाम नगर पंखा खेडा थाना मदनापुर जनपद शाहजाहंपुर व चोरी का सामान खरीने वाले अभियुक्त, मुनेश बाबू उर्फ लल्ला उर्फ रामदास पुत्र स्व0 नत्थू लाल निवासी वार्ड नम्बर 8 अलापुर थाना अलापुर जनपद बदायूं को करवन नदी की पुलिया से करीब 3 लाख 60 हजार रूपये के गहने व नगदी जिसमें चोरी के 5 कान की बाली, एक नाक की नथुनी, दो अंगूठी, एक माँग का टीका, एक मंगलसूत्र लॉकेट व एक मंगलसूत्र, एक कमरबन्द, 7 जोड़ी पाजेब व 1 सिंगल पाजेब, बालों में लगाने की तीन क्लिप, दस कडे छोटे—बडे, 23 बिछुआ, 4 झाले, एक ताबीज व 10 चाँदी के सिक्के व 2 चाकू व 21200 रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद नाजायज चाकू के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सद्दाम पुत्र मंगे निवासी गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूं व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम नसीम पुत्र असफाक निवासी इस्लाम नगर पंखा खेड़ा थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसके द्वारा अप
ने गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना इगलास क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित गांव लालगढ़ी, नाया, तूरी की मढ़ी, पिथैर भगत, दिसवार आदि स्थानों पर चोरी की घटनाएं की थीं जिसमें सोने चांदी के जेवरात व नगदी आदि सामान मिला था। इसके अलावा अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों में चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया है। उक्त गैंग के एक सदस्य फिरोज अहमद पुत्र शादिक अली निवासी ग्राम भसुन्दरा थाना उसैहत जनपद बदायूं को मय मारूति सुजुकी के साथ पूर्व में ही 26 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
——इनसेट——
अपराध करने का तरीका
पंखिया गिरोह एक अन्तर्राज्यीय गैंग है। इस गैंग के सदस्य शातिर किस्म के अपराधी है। यह मूलतः जनपद बदायू, शाहजहाँपुर, बरेली में निवास करते हैं तथा गैंग बनाकर हाईवे के किनारे के गावों को चोरी के लिए निशाना बनाते हैं। गैंग के सदस्य चार पहिया वाहन से नंगे पैर होकर चोरी के लिए निकलते हैं तथा चार पहिया वाहन को ड्राईवर सहित हाईवे के किनारे बने ढाबों पर खड़ा कर बाकी सदस्य चोरी की वारदात करने हेतु उतरकर हाईवे के किनारे स्थित गांवों में रैकी करते हैं तथा गांव के बाहरी मकानों को अपना निशाना बनाते हैं तथा चोरी में नगदी एवं आभूषण की ही चोरी करते हैं। चोरी करने के उपरान्त चार पहिया वाहन के चालक से सम्पर्क कर अपने मूल निवास की ओर भाग जाते हैं। यह चोरी करने के लिए हाईवे के किनारे बहुत दूर तक चले जाते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









