मैत्री क्रिकेट मैच: एसपी के नेतृत्व में डॉक्टरों को हराकर टीम ने जीता मैच

मैत्री क्रिकेट मैच: एसपी के नेतृत्व में डॉक्टरों को हराकर टीम ने जीता मैच

सीओ सिटी अमित सिंह की आक्रामक बैटिंग ने फहराया विजय पताका
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। रायबरेली के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जहां शहर के खेल प्रेमियों के बीच उत्साह और जोश का संचार किया। यह आयोजन रायबरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. यशवीर सिंह और जिलाधिकारी (डीएम) हर्षिता माथुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अनूठे आयोजन में रायबरेली की दो टीमें शामिल हुई रायबरेली पुलिस व मीडिया और डॉक्टरों की टीम। इन दोनों टीमों ने मैदान पर न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत किया। मैच में दो टीमें आमने-सामने थीं। एक ओर थी रायबरेली के डॉक्टरों की टीम, जबकि दूसरी ओर रायबरेली मीडिया और पुलिस पुलिस एवं प्रशासनिक अन्य विभागों के अधिकारी, दोनों पक्षों ने खेल के प्रति उत्साह और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। टॉस का फैसला डॉक्टरों की टीम के पक्ष में गया और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

——इनसेट——
पहली पारी: डॉक्टरों की शानदार बल्लेबाजी
डॉक्टरों की टीम ने अपनी पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की। मैदान पर उतरते ही उनके बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। 15 ओवर के निर्धारित खेल में डॉक्टरों की टीम ने 125 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। उनके बल्लेबाजों ने सटीक शॉट्स और तेज दौड़ के साथ रन बटोरे जिसने विपक्षी टीम के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

——इनसेट——
दूसरी पारी: मीडिया-पुलिस की जोरदार वापसी
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया और पुलिस की संयुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक ने खुद ही जिम्मा उठाया और एडिशनल एसपी के साथ पारी की शुरुआत की। शुरू में संयम के साथ खेलते हुए तीन ओवर में 9 रन ही टीम का स्कोर पहुंचा था कि तभी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह का विकेट गिर गया। इसके बाद सीओ सिटी अमित सिंह मैदान पर उतरे। शुरू में तो एएसपी और सीईओ सिटी ने संयम के साथ खेलते हुए सात ओवर में 39 रन पहुंचाया। एडिशनल एसपी जहां स्टाइक रोटेट कर रहे थे तो वहीं सीओ सिटी ने आक्रमण बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। एडिशनल एसपी रिटायर हर्ट हुए तो वही सीओ सिटी अमित सिंह ने आक्रमण बल्लेबाजी करके 81 रन की पारी खेल मैच को एक तरफ कर दिया जिसके बाद डलमऊ सर्किल की कमान संभाल रहे सीओ अरुण नौवहार ने रन बनाना शुरू कर दिया और टीम को चौका मार जीता दिया। अंततः 15 ओवर के रोमांचक खेल में उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

——इनसेट——
मैच का रोमांच और महत्व
यह मैत्री क्रिकेट मैच न केवल खेल का उत्सव था, बल्कि रायबरेली के विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सहयोग का प्रतीक भी बना। डॉक्टरों, पुलिस और मीडिया के प्रतिनिधियों ने एक साथ मैदान पर उतरकर न केवल खेल भावना को प्रदर्शित किया, बल्कि आपसी समझ और सम्मान को भी बढ़ावा दिया। इस आयोजन ने दर्शकों को भी खूब मनोरंजन किया और स्टेडियम में मौजूद लोग पूरे समय उत्साह से भरे रहे।

——इनसेट——
डीएम—एसपी के नेतृत्व में एक नये अध्याय की हुई शुरुआत
रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह और डीएम हर्षिता माथुर की सराहना की गई जिनके नेतृत्व और प्रेरणा ने इस मैत्री मैच को संभव बनाया। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल को भी प्रोत्साहित किया। इस तरह रायबरेली के मोती नेहरू स्टेडियम में आयोजित यह मैत्री क्रिकेट मैच एक यादगार और प्रेरणादायक रहा जिसने खेल भावना, एकता, उत्साह, प्रेरणा, सौहार्द और आपसी सामंजस्य के साथ उत्तम स्वास्थय का संदेश दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA