भव्य दुर्गा पण्डाल सजाकर उद्योगपति ने किया पूजा-अर्चन


तेजस टूडे सं.
आशीष मौर्य/अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के निकुम्मनपुर परियत गांव निवासी समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने एक सराहनीय पहल करते हुए दुर्गा पूजा पर एक भव्य दुर्गा पंडाल का आयोजन किया जहां माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना किया। यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल रहे।
श्री सिंह ने पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, ज्ञान और धर्म की प्रतीक हैं और उनका आशीर्वाद समाज में सकारात्मक परिवर्तन और विकास के लिए आवश्यक है। यह भी कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी न केवल राजनीतिक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी सम्मान देती है।
इस दौरान भक्ति संगीतों का आयोजन हुआ। पूजा पंडाल को सुंदर सजावट और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था जो लोगों का ध्यान खींचा और धार्मिक वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA