प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक ग्रुप में योगी व अखिलेश को लेकर डाला विवादित वीडियो व फोटो, पढ़िए पूरी खबर…

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक ग्रुप में योगी व अखिलेश को लेकर डाला विवादित वीडियो व फोटो, पढ़िए पूरी खबर…

अंकित मिश्रा
फिरोजाबाद। विकासखंड टूंडला के नगला दल में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात संगीता शर्मा ने टूंडला विधानसभा में 20 फरवरी मतदान से ठीक दो दिन 18 फरवरी को वोटों के ध्रुवीकरण में अहम भूमिका निभाई है।उसने अपने विभाग के ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुते हुए कार्टून का एक विवादित वीडियो वायरल कर दिया। हद तो तब हो गई जब शिक्षिका ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दुल्हन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूल्हा बना फोटो कार्टून अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया।

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद शिक्षा विभाग के आलाअधिकारियों में हड़कम्प मच गया। मामला मीडिया में आया तो अधिकारियों ने आनन फानन में खानापूर्ति करते हुए शिक्षिका को नोटिस देते हुए जांच शुरु कर दी, और स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एबीएसए टूंडला राजेश चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी डाल दिया गया है। फिलहाल शिक्षिका को नोटिस देकर जांच की जा रही है और जवाब मांगा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat