गैड़ास बुजुर्ग पुलिस मिशन शक्ति टीम ने दुर्गा प्रतिमा पण्डाल में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरीश कुमार थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान 6.0 के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल शभू सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार, महिला कांस्टेबल सुप्रिया सिंह, सुमन लता सरोज, लक्ष्मी सिंह, ऋचा राणा द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा पंडाल में चौपाल लगाकर सभी व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। सभी महिलाओं को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया। साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 के बारे में जानकारी दी गई।









