संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से दुःखी परिवार को सच क्या है, एमएलसी से बढ़ी उम्मीद
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव निवासी सचिन यादव की सरायमीर थाने के जावेद कपड़ा की दुकान पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।
मौत की सूचना पाकर विधान परिषद सदस्य MLC रामसूरत राजभर मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। साथ ही परिवार को न्याय का भरोसा भी दिलाया। परिवार के लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि इसकी हत्या की गई है। मृतक सचिन यादव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, वहीं अपने पास से विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने आर्थिक मदद भी किया और पीड़ित परिवार को लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल को निर्देशित कर जल्द से जल्द सरकार के द्वारा दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवार को देने का निर्देश भी दिया। परिवार और गांव के लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया तो उन्होंने प्रमुख सचिव को टेलीफोन से बात करके पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव ने मृतक की जांच को आईजी जोन वाराणसी से कराने का आश्वासन दिया। परिवार के लोग पुलिस की कार्यशैली से काफी नाराज दिखे। रामसूरत राजभर ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी समाज हित के लिए नहीं सोचती है, बल्कि सिर्फ अपने परिवार के लिए सोचती है। गरीब यादव के घर समाजवादी पार्टी के लोग नहीं जाते हैं, अपराधियों के घर ही जाते हैं। मंगेश यादव अपराधी था, उसके लिए अखिलेश यादव लगातार खड़ा नजर आये। आजमगढ़ के लोगों ने अखिलेश यादव का सम्मान बढ़ाया लेकिन वह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए आजमगढ़ आते हैं, उनके भाई धर्मेंद्र यादव मृतक सचिन यादव के घर अभी तक शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नहीं आये। यह दुर्भाग्य है कि आजमगढ़ को ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है। इस अवसर पर मंडलीय प्रतिनिधि सौरभ उपाध्याय, मनोज यादव, महामंत्री शैलेंद्र यादव, शेर बहादुर सिंह, रामसागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












