जिलाधिकारी ने कोतवाली सदर में लोगों की समस्याओं को सुना

जिलाधिकारी ने कोतवाली सदर में लोगों की समस्याओं को सुना

पीड़ितों की समस्या को सुनकर समय से करें निस्तारण: माला श्रीवास्तव
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली सदर में आयोजित थाना दिवस पर आमजन की समस्याओं/फरियादियों को सुना और उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित थानाध्यक्ष व राजस्व अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस पर आने वाले फरियादियों की समस्या को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुने और उसका समय से निस्तारण करें।

जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली रायबरेली के समाधान दिवस रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर चेक किया। साथ ही कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवादो को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष तथा राजस्व अधिकारियों को थाना दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और शिकायतों के निस्तारण पेपर पर ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी किया जाय।

उन्होंने कहा कि कोई भी जांच आदि पूरी तरह से निष्पक्ष, निर्भीक पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करे। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करें तथा निर्दोष के खिलाफ फर्जी कोई कार्यवाही न की जाये। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम बनाकर तथा मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला