JAUNPUR NEWS : पुलिस का दुकानदार के साथ अभद्रता व गाली—लौज करने का वीडियो वायरल
जमीनी विवाद में एक पक्ष को पकड़ने आयी थी पुलिस
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना के पतरही चौकी अंतर्गत बीरीबारी के एक सहज जनसेवा केंद्र की दुकान में पुलिस घुसकर परिजनों से जबरदस्ती करने व गाली गलौज देने का वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग ने हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पतरही चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे मय टीम के साथ जन सेवा केंद्र की दुकान में घुसकर दुकानदारों के साथ गाली— गलौज करते जबरन कालर पकड़कर दुकान से बाहर खींचते दिखाई दे रहे हैं। वहीं बीच बचाव करती महिला भी दिखाई पड़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो समुदायों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा था। अवैध निर्माण रोकने के लिए चौकी प्रभारी एक पक्ष को पकड़ने आई थी। वायरल वीडियो में जिस तरह से पुलिस दुकान में घुस परिजनों के साथ अभद्रता कर रही है उस पर उच्चाधिकारी द्वारा चौकी प्रभारी पर कार्यवाही होती है कि नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
पुलिस के बर्बरता की पुष्टि वायरल वीडियो नहीं करता है: सीओ
वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि मामला दो अलग—अलग समुदाय के बीच जमीनी विवाद था। अवैध निर्माण को रोकने के लिए राजस्व विभाग द्वारा चौकी को लिखित सूचना दी गई थी। पुलिस के बार-बार मना करने के बाद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्रकरण में विपक्षी द्वारा स्थानीय थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बावजूद इसके भी निर्माण का चल रहा था। उन्होंने बताया कि भविष्य में विवाद न हो जिसको देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा प्रतिपक्षी को पकड़कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है। साथ ही वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा किसी भी तरीके से मार पीट का मामला नही दिख रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













