पीएचसी हरहुआ व सीएचसी पुआरी कला ओपीडी में रोगियों में वृद्धि
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। मौसम में लगातार तेज धूप, उतार-चढ़ाव से पीएचसी हरहुआ के ओपीडी में इजाफा हुआ है। 81 नए मरीजों के साथ 110 रोगियों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों वायरल के चलते सर्दी, बुखार, खांसी, पेट दर्दसे जुड़े रोगी अधिक हैं तो उल्टी -दस्त के भी मरीज बढ़े हैं। डायरिया का एक मरीज भर्ती रहा।

पुआरी कला सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर के अनुसार ओपीडी में 70 मरीज आये,डायरिया से तीन का इलाज किया गया।तेज धूप से उल्टी, पेट दर्द व बुखार से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक डॉ0 राजकुमार, डॉ0 मनु चतुर्वेदी, डॉ0 संजीव सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव, नेत्र चिकित्सक नरेंद्र कुशवाहा समेत लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स की सेवाएं अनवरत चल रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








